कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*कौशाम्बी में 55 वर्षीय महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या,घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव*
*भरवारी मेला देखने गए थे परिजन,घर में अकेली सो रही थी महिला; वारदात से इलाके में मचा हड़कंप*
*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूलपुर गिरसा गांव में बेखौफ हत्यारों ने शुक्रवार की रात्रि में घर के अंदर सो रही 55 वर्षीय महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। भरवारी मेला देखकर देर रात घर लौटे परिजनों ने आंगन में महिला का खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ो लोग पहुंच गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
जानकारी के मुताबिक रसूलपुर गिरसा गांव निवासी राजमती 55 वर्ष घर में अकेली थीं। उनके पति,बेटियां और दामाद भरवारी मेला देखने गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। सिर बुरी तरह कुचल दिए जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मेला देखकर वापस लौटे परिजनों को घर के आंगन में राजमती का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।महिला की हत्या की खबर फैलते ही सैंकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी समेत कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव के अंदर घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अकेली महिला की हत्या किसने और किस वजह से की।

More Stories
भागलपुर 21 नवम्बर 26₹1,542 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति, अब गांवों के विकास को मिलेगी नई गति।
गोण्डा 21 नवम्बर 26* घरेलू विवाद में पत्नी कि कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
संतकबीरनगर21 नवम्बर 26*खड़े ट्रक में घुसी बाइक, चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत; सड़क पर बिखर गए शव*