पंजाब14दिसम्बर23*बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार 15 दिसंबर को वोट डालते समय वकील अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं : आर.ओ. जसबीर सिंह जम्मू
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू) : पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के बार कौंसिल के चेयरमैन के दिशा निर्देशों पर अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 15 दिसंबर को करवाये जा रहे हैं। अबोहर बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी के आर.ओ. जसबीर सिंह जम्मू, सुरीन कड़वासरा, राज कुमार कुंडल ने सभी वकीलों से अपील की है कि वोट डालते समय मोबाईल अंदर लेकर न आयें और अपना पहचान पत्र साथ लेकर आये। आर.ओ. जसबीर सिंह ने बताया कि वोट सुबह 9 बजे से 4 बजे तक डाले जायेंगे। उसके बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा चुनाव शांतिपूर्वक करवाये जायेंगे। इस चुनाव में प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू व लखबविंद्र सिंह सिद्धू हैं। सैक्ट्री पद के लिए गौरी शंकर माकड़ व गौरव मुटनेजा तथा ज्वाइंर्ट सैक्ट्री पद के लिए चांद कुमार व दिनेश राजौरा तथा कैशियर पद के लिए अमनदीप रखड़ा व राजिंद्र कुमार चुनाव मैदान में है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 471 वकील मतदान करेंगे।
फोटो: 2, जानकारी देते चुनाव कमेटी मैंबर व प्रत्याशी।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*