कानपुर नगर13दिसम्बर23* रिवर रैचिंग कार्यक्रम एवं जागरुकता गोष्ठी का आयोजन*
*कानपुर नगर, दिनांक 13 दिसम्बर, 2023 (सू0वि0)*
सहायक निदेशक मत्स्य एन0के0 अग्रवाल ने बताया कि कल दिनांक 14 दिसम्बर, 2023 दिन गुरुवार को प्रातः 12ः00 बजे से मॉ गंगा अटल घाट, गंगा बैराज जनपद कानपुर नगर में प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 2.05 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष विधान सभा उ0प्र0 सतीश महाना जी व विशिष्ट अतिथि मा0 मत्स्य मंत्री, उ0प्र0 सरकार डा0 संजय निषाद की गरिमामयी उपस्थिति में प्रस्तावित है। जिसमें 2.05 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ से प्राप्त कर, जीवित अवस्था में मॉ गंगा में प्रवाहित किया जाना है। उक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण जलीय पर्यावरण संतुलन नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान है।
—————

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*