कौशाम्बी06दिसम्बर23*अधेड़ महिला को वाहन ने मारी टक्कर मौके पर दर्दनाक मौत*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के कमासिन चौराहे से चंद कदम दूर नेशनल हाईवे पर एक अधेड़ महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया है जिससे मौके पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे से थोड़ी दूर गुप्ता ढाबा के पास नेशनल हाईवे पर तकरीबन 40 वर्षीय एक महिला की लाश मिली है आशंका जताई जाती है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई सड़क के पास लाश मिलने की जानकारी मिलने पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई पुलिस ने लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है

More Stories
मथुरा 25 अप्रैल 26 *डीएम एवम एसएसपी द्वारा होमगार्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*
मथुरा25अप्रैल26*डीएम व एसएसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली में जन समस्याओं को सुना गया*
मथुरा25अप्रैल26*साइबर ठगी में वांछित चल रहे 25000-25000/- रुपये के इनामियां 2अभियुक्त गिरफ्तार ।*