जयपुर30नवम्बर23* दिनदहाड़े जघन्य वारदात, मां और दो बच्चों की हत्या, मची सनसनी*
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके से दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आ रही है. महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी गई . घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंच गई. जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के झालाना इलाके में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पहले गोली चलाई गई, उसके बाद चाकू भी मारे गए. इस घटनाक्रम से लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मृतकों के पहचान करने का प्रयास कर रही हैं▪️

More Stories
चित्रकूट 29 नवम्बर 26*ओर पंप कैनाल की नहर सफाई में अनियमितता के आरोप, आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी, किसानों के गेहूं के खेत जलमग्न!
अयोध्या 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक नटुज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जम्मू कश्मीर 29 नवम्बर 26*मजदूरों, किसानों और गरीबों की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई