कानपुर19नवम्बर23*हत्या के अभियोग से सम्बंधित एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
श्रीमान पुलिस आयुक्त कानपुर नगर महोदय द्वारा बांछित अपराधियों/वारण्टियो की गिरफ्तारी के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बंधित एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण …….
दिनांक 08.11.2023 को थाना शिवराजपुर पर वादी मुकदमा श्री शिवप्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू यादव निवासी ग्राम सुक्खा निवादा (हरनू) थाना शिवराजपुर कानपुर नगर द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनके पिता पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू यादव को दिनांक 07.11.2023 की शाम 08.00 बजे के आसपास वर्तमान प्रधान रणजीत यादव एवं भाई राजेश यादव व सोनू यादव के द्वारा अपने सहयोगी साथियो के मिलकर ईट, साबर व डण्डे से जान से मारने की नियत से सिर पर कई वार किये गये थे जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे जिनका इलाज परिजनो के द्वारा आरोग्य हॉस्पिटल न्यू शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर नगर में कराया जा रहा था उक्त प्रकरण के सम्बंध में थाना शिवराजपुर कानपुर नगर पर दिनांक 08.11.2023 को मु0अ0स0 310/2023 धारा 307 भा0द0वि0 बनाम रणजीत यादव आदि पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में अन्य दो अभियुक्त 1. रज्जा यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र भगवंत स्वरूप यादव उर्फ भूरा यादव निवासी ग्राम रमेल नगर थाना बिठूर कानपुर नगर 2. निखिल यादव पुत्र राजू यादव निवासी बैकुंठपुर थाना बिदूर कानपुर नगर का भी नाम प्रकाश में आया है। तथा विवेचना के दौरान नामित आरोपी राजेश यादव को दिनांक 09.11.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है उक्त अभियोग से सम्बंधित मजरूब विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू यादव की दिनांक 17.11.2023 की प्रातः इलाज के दौरान आरोग्य हॉस्पिटल में मृत्यु हो गयी थी तदोपरान्त उक्त अभियोग में धारा 147/148/149/302/34 भा0द0वि0 में तरमीम किया गया तथा दिनांक 18.11.2023 को उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त रज्जा यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र भगवंत स्वरूप यादव उर्फ भूरा यादव निवासी ग्राम रमेल नगर थाना बिदूर कानपुर नगर को बिठूर अण्डर पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उक्त मुकदमे में अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
• गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
रज्जा यादव उर्फ अजीत यादव पुत्र भगवंत स्वरूप यादव उर्फ भूरा यादव निवासी ग्राम रमेल नगर थाना बिदूर कानपुर नगर > अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 282/2017 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना बिदूर जनपद कानपुर नगर 2. मु0अ0स0 310/2023 धारा 147/148/149/302/34 भा0द0वि0 थाना शिवराजपुर जनपद कानपुर नगर

More Stories
अयोध्या7जून26*3.75 करोड़ की सौगात: रुदौली के गांवों को मिले नए संपर्क मार्ग
रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,
कानपुर नगर7जून2026*पनकी पुलिस ने गैरहाजिर चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार*