कौशाम्बी12नवम्बर23*सात लाख के 28 मोबाइल बरामद,तीन गिरफ्तार*
*मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा*
*कौशाम्बी।* जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है,पुलिस ने इंटेलिजेंस विंग टीम और सर्विलांस की सहायता से तीन लोगो को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से चोरी के 28 मोबाइल बरामद हुए है,जिसमे एक मुख्य आरोपी के ऊपर गैर जनपद में कई मामले पहले से ही दर्ज है जबकि दो अन्य भी गैर प्रदेश और गैर जनपद के है।पुलिस ने सभी आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया है जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के जायसवाल मोबाइल एवम इलेक्ट्रानिक हब दुकान से दो हफ्ते पहले चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी।मामले के खुलासे के लिए कई टीम बनाई गई थी,पुलिस टीम ने इंटेलिजेंस विंग टीम और सर्विलांस की सहायता से पंजाब के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले फतेहपुर जनपद के खखरेरू के रहने वाले मोनू पाल को गिरफ्तार किया,मोनू पाल पंजाब के लुधियाना में भी रहता था और कौशाम्बी में बावरिया गिरोह की तरह अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता था,एसपी ने बताया कि मोनू पाल चोरी कर रोहित जायसवाल और रविवर्मा को मोबाइल बेचता था,जिसके बाद यह दोनो चोरी के मोबाइल को दूसरे ग्राहकों को बेच देते थे।
एसपी ने बताया की पुलिस टीम ने मोनू पाल के घर से रोहित जायसवाल और रवि वर्मा को 28 एंड्रायड मोबाइल जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए है गिरफ्तार कर लिया और उन्हे न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।मोनू पाल पर फतेहपुर जनपद में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
More Stories
हरिद्वार8 अक्टूबर 26*कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतंत्र का काला दिवस’: देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन,
रायगड 8 अक्टूबर 26*नाना पाटेकर यांच्या निधनाची सोशल मीडियावर खोटी अफवा: व्हायरल पोस्टमागील सत्य आणि त्यांचा जीवनप्रवास
रायगड 8 अक्टूबर 26*२१ व्या महाराष्ट्र राज्य पोलीस कर्तव्य मेळाव्यात रायगडचे नाव उज्ज्वल: पोहवा. एस. के. पाटील यांना कांस्यपदक, रायगड पोलिसांच्या शिरपेचात मानाचा तुरा