कानपुर देहात07नवम्बर23*दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
कानपुर देहात 7 नवंबर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखा दबंगों का दबंगई सरे राह लोगों के मध्य दबंगों द्वारा युवक के साथ की गई गाली गलौज डंडों के साथ मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला है कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली कस्बे का जहां अपना काम करके वापस घर लौट रहे युवक पर एक दर्जन नवयुवकों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला बोला जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंच जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया । पुलिस द्वारा नामित आरोपियों की तलाश में दविश दी गई । पीड़ित युवक के द्वारा बताया गया कि दबंग मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन एवं तमाम मामलों में चर्चित रहे हैं जो पत्रकारिता का चोला ओढ़े लोगों की वायरल वीडियो में शामिल है।

More Stories
सीतापुर १० अप्रैल २६ * सीतापुर में ब्लड बैंक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, संचालक के बेटे पर आरोप
लखनऊ १० अप्रैल २६ * स्कूलों ने ज्यादा फीस वसूली तो 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता होगी रद: जिलाधिकारी
अयोध्या १० अप्रैल २६ * अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रेल मंत्री से की मुलाकात, रुदौली रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को सौंपा पत्र