रायपुर01नवम्बर23*एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे राहुल-प्रियंका, बड़ी सभाओं को करेंगे संबोधित
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है।
पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज प्रदेश के दौरे पर है, तो वहीं पीएम मोदी कल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
3 नवंबर को प्रियंका का दौरा
Rahul-Priyanka CG Visit : इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद जाएगी। यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी।
4 नवंबर को राहुल भरेंगे हुंकार
Rahul-Priyanka CG Visit : वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी जगदलपुर और दुर्ग जिले अहिवारा जाएंगे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान दोनों ही जगहों में बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,