पंजाब 27 अक्टूबर 2023* दहेज प्रताडऩा के मामले में ननदोई काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* दहेज प्रताडऩा के मामले में ननदोई काबू
अबोहर, 27 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतो चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रताडऩा के आरोपी ननदोई राम रतन पुत्र रायेचंद वासी गोकलपुरा चक नोहर जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया । मामले की जांच जारी है। जानकारी अनुसार सुनीता रानी ने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र लिखकर उसे दहेज के लिए परेशान करने पर पति व ननदोई व अन्यों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद सुनीता रानी पत्नी अनिल के बयानों पर मुकदमा नं. 99, 9.9.23, 406, डोरी एक्ट के तहत उसके पति अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल वासी झाबर गुरसर टिब्बी जिला हनुमानगढ़ व ननदोई रामरतन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में ननदोई को पुलिस ने काबू कर लिया जबकि पति फरार है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*