पंजाब 25 अक्टूबर 2023* श्रीगंगानगर रोड़ पर स्थित मात्रछाया अनाथ आश्रम में गत दिवस दशहरा पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 25 अक्टूबर 2023* अबोहर। श्रीगंगानगर रोड़ पर स्थित मात्रछाया अनाथ आश्रम में गत दिवस दशहरा पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एसएसपी श्री मंजीत सिंह ढेसी व ब्रिगेडियर श्री बैंस ने विशेष तौर पर शिरकत कर जहां बच्चों को आशीर्वाद दिया, वहीं उनका हौंसला भी बढ़ाया। सर्वप्रथम आश्रम का संचालन कर रही प्रबंधकीय कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से आए हुए गणमान्यों का स्वागत किया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए श्री ढेसी ने कहा कि सच्चाई के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने बुराई पर विजय पताका लहरा कर यह बता दिया है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। बुराई को परास्त होना पड़ता है। लोगों में उत्साह हमारी सांस्कृतिक विरासत ही है जो हजारों साल बाद भी श्री राम के आदर्श को जीवंत किए हुए है। श्री बैंस ने सभी को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए आश्रम का संचालन कर रही प्रबंधकीय कमेटी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान संजीव गोयल, मनमोहन गोयल, डा. नवीन सेठी, मलकीत सिंह सिद्धू, डा. सीएल भार्गव, सत्यनारायण गोयल ताऊ, डा. राजिंदर गिरधर, संजीव जाखड़ सहित अन्य गणमान्यों ने शिरकत की।

More Stories
नई दिल्ली:८ जून २०२६ * पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया, 4800 लोग बाउंड्री लाइन से बाहर किए
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*
मथुरा 8 जून 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 424 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*