[19/10, 7:23 pm] +91 88401 88542: *वर्दी साफा पाकर चौकीदारों के खिले चेहरे*
*कौशाम्बी* थाना प्रभारी चरवा विनोद कुमार सिंह ने 19 अक्टूबर को चरवा थाना के चौकीदारो को बुलाकर बैठक किया। थाना प्रभारी ने सभी चौकीदारो से क्षेत्र के गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। थाना प्रभारी ने दर्जनों चौकीदारों को विभाग से मिली वर्दी व साफा वितरण किया वर्दी व साफा पाकर चौकीदारों के चेहरे खिल गए
[19/10, 7:29 pm] +91 88401 88542: *नलकूप की कोठरी से स्टार्टर और केबल चोरी*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगवा मजरा पंशौर में एक किसान के नलकूप की कोठरी में अज्ञात चोरों ने स्टार्टर व केबल चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने के बाद किसान ने चरवा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव जुगवा मजरा पंसौर के रहने वाले विजय बुल्लर सिंह पुत्र स्व बोहित सिंह ने बताया कि उसके नलकूप से अज्ञात चोरों ने उसके नलकूप से स्टार्टर व तार और मीटर चुरा ले गए हैं। जब सुबह विजय बुल्लार अपने नलकूप पर गया तो देखा तो उसके नलकूप में लगी तार लगभग 30, 30 मीटर की दो केबल चोर ने पार कर दिया। विजय बुल्लर ने चरवा थाना में इसकी सूचना दी मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
[19/10, 8:07 pm] +91 99191 96696: *मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी कार्यवाही को भूल गई सीबीआई*
*दिल्ली के नेताओं से राहत दिलाने के नाम पर आरोपी से वसूली गई मोटी रकम*
*कौशाम्बी।* बालू के अवैध खनन के मामले में कौशांबी जनपद के यमुना घाट हमेशा सुर्खियों में रहे हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में भी कौशांबी जिले के यमुना घाटों से बालू का अवैध खनन हुआ है अवैध खनन को लेकर पूर्व के वर्षों में सीबीआई जांच शुरू कराई गई बालू के अवैध खनन के मामले में कौशांबी के कई माफियाओं के चेहरे सामने आए सीबीआई अफसरो ने कौशांबी में डेरा जमाया पूछताछ के लिए कई माफियाओं को सीबीआई ने अपने सम्मुख बुलाया कई कई घंटे बालू माफिया से पूछताछ हुई कुछ बालू माफियाओं को तो कई बार सीबीआई अफसर के सम्मुख पेश होना पड़ा कुछ बालू माफिया ने पसीने छोड़ दिए तो कुछ की धोती और पेंट गीली हो गई कौशांबी के विभिन्न यमुना घाट से अवैध बालू खनन के साक्ष्य मिलने के बाद सीबीआई अफसरो ने तत्कालीन जिला अधिकारी समेत कई बालू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद मुकदमे की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी है सूत्र बताते हैं कि आरोपियों को राहत देने के नाम पर एक नेताजी ने दिल्ली के एक माननीय के नाम पर मोटी रकम वसूली है कथित बालू माफियाओ ने सत्ता का चोला ओढ़ लिया है जिसके बाद से बालू माफियाओं पर सीबीआई जांच की कार्यवाही ठंडी पड़ती दिख रही है मुकदमा दर्ज करने के बाद भी सीबीआई ने बालू माफियाओ की गिरफ्तारी नहीं की है।
[19/10, 8:07 pm] +91 99191 96696: *3 साल की नौकरी 15 लाख की लग्जरी गाड़ी से सफर कर रहा सिपाही*
*सराय अकिल कोतवाली के एक सिपाही के आमदनी का क्या राज पुलिस अफसर बने अनजान*
*कौशाम्बी।* पुलिस विभाग में सिपाहियों की आमदनी इस कदर बढ़ गई है कि 3 वर्षों की नौकरी में 15 लाख कीमत की वेन्यू कार से सिपाही ड्यूटी करते हैं आखिर सिपाहियों की आमदनी का स्रोत क्या है भ्रष्टाचार में लिप्त चर्चित सिपाही की आमदनी की जांच कराने की अभी तक पुलिस अफसरो ने निर्देश नहीं दिया है बताया जाता है की सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के एक पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही की पुलिस बिभाग में भर्ती 2019 में हुई थी 2019 की भर्ती का यह सिपाही बालू के अवैघ खनन परिवहन से अवैध वसूली में बेखौफ तरीके से लिप्त है लग्जरी कार से पूरी रात बालू वाहनों से वसूली होती है अवैध वसूली रोकने ओवरलोड वाहनों के संचालक पर रोक लगाए जाने का निर्देश लगातार डीएम एसपी दे रहे हैं लेकिन इस सिपाही पर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेश का असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बेखौफ तरीके से पूरी रात अवैध वसूली करने वाले चर्चित सिपाही की लाखो रुपए की अवैध से चौकी इंचार्ज भी अनजान बनने का ड्रामा कर रहे हैं सराय अकिल कोतवाल भी सिपाही की अवैध वसूली से इनकार कर रहे हैं लेकिन चर्चाओं पर जाए तो इलाके के बालू घाट से 300 के लगभग ट्रक और 300 के लगभग ट्रैक्टर अवैध तरीके से ओवरलोड बालू परिवहन में लगे हैं बताया जाता है कि 3 हजार रुपए महीना प्रत्येक ट्रैक्टर से और 6 हजार रुपए महीना प्रत्येक ट्रक से वाहनों से एंट्री फीस के नाम पर चौकी पुलिस का चर्चित सिपाही वसूली कर रहा है 25 लाख रुपए से महीने की वसूली चौकी का यह चर्चित सिपाही कर रहा है इस काली कमाई से मालामाल सिपाही ने अपने लोगों के नाम वेन्यू कार15 लाख में खरीद कर के उससे ड्यूटी के नाम पर पूरी रात वसूली कर रहा है हजारों रुपए रोज का डीजल पेट्रोल पर सिपाही खर्च कर रहा है यह सिपाही इन दिनों पूरे पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*योगी के भ्रष्टाचार मुक्त कानून पर भारी पड़े सिपाही को नहीं किया गया बर्खास्त*
*कौशाम्बी।* जिले के सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के एक पुलिस चौकी में तैनात सिपाही की अवैध वसूली से पुलिस वर्दी शर्मसार हो रही है लेकिन वसूली में लिप्त सिपाही की अवैध वसूली को संज्ञान लेकर पुलिस आला अधिकारियों ने विभागीय जांच कराते हुए अवैध वसूली में लिप्त सिपाही को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त फरमान की धज्जियां उड़ाने वाले सिपाही को बर्खास्त करने की अभी तक कार्रवाई पुलिस विभाग में नहीं शुरू हुई है जिससे पुलिसिया जांच और कार्यवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट