कानपुर नगर19अक्टूबर23*केस्को भ्रष्टाचार में लिप्त अभियंता /कर्मी,बिजली चोरी छापेमारी के नाम पर कर रहे खुली लूट।
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*केस्को भ्रष्टाचार में लिप्त अभियंता /कर्मियो के खिलाफ कार्रवाई न होने पर करेंगे धरना प्रदर्शन*
कानपुर नगर के केस्को देहली सुजानपुर डिवीजन अंतर्गत सुजानगंज उपखंड में कार्यरत एसडीओ आर बी दोहरे स्वयं स्वार्थ एवं भ्रष्टाचार में लिप्त है चेकिंग रिपोर्ट में फर्जी भार बढ़ा चढ़ा कर भरकर संबंधित रेड असेसमेंट के बाबू से साठ गांठ करके अवैध वसूली करके केस्को राजस्व विभाग को क्षति पहुंचा रहा है। असेसमेंट के नाम पर चल रही खुली लूट और यही नही जहाँ पर छापेमारी में मीडिया इनबोल्ब हो जाती है,वहाँ पर इनकी कमाई हो नही पाती, जिस कारण खीझकर वहाँ पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं। अभियंता/कर्मियों के खिलाफ तीन सदस्स्यी जांच कमेटी गठित कराकर जांच करने की मांग के संबंध में केस्को एम डी/अध्यक्ष/ यूपीपीसीएल लखनऊ/डीएम कानपुर नगर को प्रार्थना पत्र भेजकर मांग की गई।
अधिकारियों को भेजे गए पत्र में जनता दल सेक्युलर कानपुर नगर के उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम उर्फ राजू ने बताया कि केस्को विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शहर में सबसे ज्यादा देहली सुजानपुर खंड सुजात गंज उपखंड में है। उपरोक्त सब स्टेशन में दागी एसडीओ को तैनात किया गया है जो कि पहले से ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगेहै। जांच उपरांत एसडीओ को कई जगह से हटाया जा चुका है। इतना ही नहीं देहली सुजानपुर डिवीजन 5 /6 वर्षों से तैनात अवर अभियंता जितेंद्र कुमार भ्रष्टाचार मैं लिप्त है, इसके बाद भी नियम विरुद्ध एक ही स्थान पर आज भी कार्यरत है। जद नेता मोहम्मद वसीम उर्फ राजू ने मीडिया के सामने एलान किया है कि यदि दूसरी एसडीओ आर बी दोहरे सहित भ्रष्टाचार में लिप्त रेड असेसमेंट बाबू /कर्मियों के खिलाफ तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*