कौशाम्बी19अक्टूबर23*गांजा की खेती करने वाला दो बोरा गाँजा के साथ गिरफ्तार*
*महेवाघाट कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र में गांजा की खेती करने में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गांजा की खेती करते हुए पकड़ा है पुलिस ने उसके कब्जे से 26 किलो हरा गाँजा बरामद किया है मौके पर अभियुक्त से 850 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद हुआ है अभियुक्त लंबे समय से गाँजा की खेती कर रहा है इलाके के अलवारा झील शाहपुर और उसके आसपास के गांव में लंबे समय से गाँजा की खेती में कई लोग लिप्त है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त रामदास पुत्र स्व नन्हा निषाद निवासी मुबारकपुर थाना महेवाघाट अवैध तरीके से गाँजा की खेती करता था मुखबिर के जरिए थाना अध्यक्ष रजनीकांत राजपूत को गांजा की खेती करने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने 19 अक्टूबर को अभियुक्त रामदास के घर और खेत में दबिश दी खेत में गांजा बरामद होने पर पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया तौल करने के बाद पुलिस को मालूम हुआ की खेत से बरामद गांजा की फसल का वजन 26 किलो है घर में 850 ग्राम गाँजा पुलिस को मिला है पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप