कानपुर16अक्टूबर23*निर्भया कांड में फांसी दिलाने वाली सीनियर वकील सीमा कुशवाहा का जोरदार स्वागत हुआ।
कानपुर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक।
*7 साल बाद उन चारो दोषियों को दिलाई थी फांसी तब चर्चित चेहरा आया था सामने*
*वूमेन पावर का महिलाए करे इस्तेमाल तभी मिल सकेगा न्याय:अधिवक्ता सीमा कुशवाहा सुप्रीम कोर्ट*
कानपुर बिल्हौर (शिवराजपुर) दिल्ली के निर्भया कांड ने देश प्रदेश को झंझकोर कर दिया था। 16 दिसंबर 2012 को एक लड़की के साथ चार युवकों ने दरिंदगी रेप कर उसको मरणासन्न छोड़ भागने जिसके 15 दिनों बाद युवती ने दम तोड दिया था।फिर चारो दोषियों को फांसी तक पहुचाने वाला एक चर्चित चेहरा सामने आया था वह और कोई नही बल्कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की सीनियर वकील सीमा कुशवाहा थी।जो की सात साल बाद चारो युवकों को फांसी दिलाई थी उन अत्याचारियों के खिलाफ केस लड़कर बेटी के परिजनों से केस लड़ने की कोई रकम नहीं ली थी।
रविवार को शिवराजपुर पहुंचने पर समाज के लोगो ने जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा की वह कुशवाहा समाज को उच्च स्तर पर पहुंचाना चाहती है जिसको लेकर वह प्रदेश स्तर पर अपना संगठन तैयार कर अत्याचार के खिलाफ जुटी है वह पहली बार निर्भया हत्या कांड के मामले में चार दोषी युवकों को फासी तक पहुंचाने के मामले में चर्चित हुई थी। जिसको बाद 20 जुलाई 2020 को चारो को फांसी के तख्त पर लटका दिया गया था तब से वह देश प्रदेश में पहली बार चर्चा में उभरकर आई थी। और उनका नाम प्रतिभावान महिलाओं में से विश्व की छठवीं महिला का दर्जा देकर नाम शामिल किया गया था। उनको उनके कुशवाहा समाज के लोग लोकप्रियता बढ़ाकर सम्मान देना और समाज के नाते से उन्होंने अपने समाज के लोगो को अपना हक मांगने का काम दिलवाना शुरू कर दिया था।सीमा कुशवाहा के नाम पर बालीबुड के डायरेक्टर फिल्म तैयार कर रहे है यह फिल्म समाज अत्याचार के खिलाफ आइना दिखाने का काम करेगी।
*बेटियो के साथ अत्याचार हुआ तो वह चुप नहीं रहेंगी*
उन्होंने *जनसंदेश टाईम्स के रिपोर्टर मोनू कुशवाहा* से बात करते हुए बताया की वह समाज के लिए सदैव तत्पर खड़ी है उन्होंने कहा की प्रदेश में अगर कोई अत्याचारी किसी महिला या बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता है और उनको सत्ता पक्ष या कोई अन्य अधिकारी उन दोषियों को बचाने की कोशिश करता है तो उनको बक्शा नही जायेगा। वह वूमेन पावर की ताकत दिखाकर जेल की सलाखों के पीछे भिजवा के मानेंगी।उन्होंने कहा की उनके तक कोई सूचना या दर्ज केश पहुंचता है तो वह परिवार के साथ सदैव खड़ी रहकर केश लड़ने का कोई शुल्क नहीं लेंगी और परिवार को न्याय दिलाकर ही रहेगी।कस्बे से जाते वक्त आते वक्त कस्बे के सैनी मेडिकल स्टोर पर सैनी समाज के लोगो ने जोरदार स्वागत किया था।
स्वागत में प्रमुख रूप से रमेश कुशवाहा जय प्रकाश कुशवाहा कंजती गांव के पूर्व प्रधान (वेद प्रकाश कुशवाहा) भरत कुशवाहा अरुण कुशवाहा शिवकुमार कुशवाहा (कोटेदार) शिवम कुशवाहा विनोद कुशवाहा अनुज सैनी पिंटू गुप्ता आनंद सैनी श्याम राठौर के साथ सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*