कौशाम्बी14अक्टूबर23*जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं ई0ओ0 के साथ की बैठक*
*व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर प्रतिबन्धित पॉलीथीन/प्लॉस्टिक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश*
*राजस्व वादां के निस्तारण में तेजी लाने के दिये निर्देश*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं ई0ओ0 के साथ बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी ई0ओ0 को व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर समन्वय बनाते हुए प्रतिबन्धित पॉलीथीन/प्लास्टिक के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं ई0ओ0 को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चिन्हित टैक्सी/ऑटो/बस स्टैण्ड में ही वाहन खड़ी हों तथा अवैध ऑटो/टैक्सी स्टैण्ड के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय, आवश्यकतानुसार और वाहन स्टैण्ड चिन्हित किया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को पटाखा अनुज्ञप्तियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पटाखा की दुकानें टीन की बनी हो तथा वहां पर आग बुझाने की सामग्री उपलब्ध रहें, सभी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करायी जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं पर भी अवैध रूप से पटाखा न बनने पायें, इस पर विशेष सतर्कता बरती जाय। उन्होंने सभी ई0ओ0 को नगर पंचायतों/नगर पालिका परिषद में साफ-सफाईएवं प्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि खराब रोड लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाय।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार लम्बित राजस्व वादों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिरियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अभियान चलाकर राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को ब्लॉकों, थानों, सरकारी अस्पतालों एवं ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ दवाओं की दुकानां का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही/व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ0 विश्राम सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

More Stories
नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति
पटियाला28अप्रैल26*पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोटक लगाते समय हुए धमाके में “अपराधी” की हुई मौत*
पश्चिम बंगाल28अप्रैल26*बाड़बंदी के लिए जमीन उपलब्ध न कराने पर Calcutta High Court ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है,