कौशाम्बी10अक्टूबर23*जरायम के धंधे में लिप्त वाहनों का पार्किंग स्थल बना सरकारी अस्पताल*
*हूटर बजाते आधी रात को सड़कों पर निकलने वाले इन वाहनों के अभिलेख भी है संदिग्ध*
*कोखराज कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित सरकारी अस्पताल में बाहरी लोगों के वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया है दिन में यह वाहन सरकारी अस्पताल में खड़े कर दिए जाते हैं और रात्रि में यह वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते हैं बताया जाता है कि सरकारी अस्पताल में खड़े होने वाले वाहनों में बिना किसी अनुमति के हूटर भी लगाया गया है देर रात्रि के इन वाहनों में हूटर बजाते हुए सड़कों पर विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है चर्चाओं पर जाए तो हूटर लगे इन वाहनों से विभिन्न जरायम के धंधे को संचालित किया जाता है लेकिन स्थानीय पुलिस इन संदिग्ध वाहनों से अनजान बनी हुई है सरकारी अस्पताल में खड़े होने वाले वाहन के नंबर भी उत्तर प्रदेश के नहीं है दूसरे प्रांत के नंबर के वाहन किसके हैं इसका जवाब देने वाला अस्पताल में कोई नहीं है लेकिन लोगों की बातें माने तो कुछ स्थानीय लोगों के यह वाहन हैं चर्चाओं पर जाए तो वाहनों के अभिलेख भी पूर्ण कंप्लीट नहीं है लेकिन फिर भी यह वाहन हूटर लगाकर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं इलाके के लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए सरकारी अस्पताल में खड़े होने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कराए जाने की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.