कौशाम्बी28सितम्बर23*अजगर ने वनरोज बच्चे को निगला*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 1 के किसान के खेत में अजगर ने वनरोज के बच्चे को निगल लिया जिसे देखने के लिए सैकड़ों नागरिक इकट्ठा हो गए।वार्ड नंबर 1 भौंतर निवासी पन्नालाल मौर्य के खेत में एक वनरोज घूम रहा रहा था किसान उसे भगाने में लगा था लेकिन वनरोज भाग नहीं रहा था तो किसान खेत के नजदीक पहुंच गया जहां देखा एक विशालकाय अजगर पड़ा है उसका पेट फूला है किसान समझ गया कि वनरोज के बच्चे को अजगर ने निगल लिया है इसीलिए वनरोज भाग नही रहा किसान ने हल्ला मचाया जिससे तमाम ग्रामीण और नगरवासी एकत्र हो गए विशाल अजगर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए धान काटने का समय भी इसलिए कुछ लोगों में दहशत भी दिखी है सूचना पर पहुंची जंगल विभाग की टीम ने अजगर को किसी प्रकार काबू में करके बोरे में भर लिया और दूसरे जंगल के उचित क्षेत्र में छोड़ दिया है इस दौरान अजगर देखने वालों की भीड़ लगी रही ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें