September 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना धाम में पंचामृत अभिषेक के साथ धूमधाम से मना श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव,

मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना धाम में पंचामृत अभिषेक के साथ धूमधाम से मना श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव,

मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना धाम में पंचामृत अभिषेक के साथ धूमधाम से मना श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव, जयकारों से गूंजी ब्रजभूमि

मथुरा से संवाददाता बिजेंद्र की खास रिपोर्ट यूपीआजतक 

मथुरा। कान्हा की नगरी के प्रसिद्ध बरसाना धाम स्थित ब्रह्मचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंगला आरती के दौरान कृष्ण कन्हैया की आह्लादिनी शक्ति श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव पूरे विधि-विधान और पंचामृत अभिषेक के साथ संपन्न हुआ।मंदिर के गोस्वामियों ने हजारों लीटर दूध, दही, देसी घी, शहद और शर्करा से लाडली जी का अभिषेक कर सदियों पुरानी परंपरा का पूर्ण भक्तिभाव से निर्वहन किया।

उत्सव की शुरुआत देर रात ही बरसाना और नंदगांव के गोस्वामियों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए पारंपरिक समाज गायन के साथ हुई। तड़के जैसे ही राधा जी के जन्म का पद गाया गया, मंदिर प्रांगण राधे-राधे और भानु दुलारी की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर वृषभान बाबा को बधाई दी और जन्मोत्सव के इस आलौकिक आनंद को महसूस किया।

जन्मोत्सव के मौके पर ब्रह्मचल पर्वत स्थित श्रीजी मंदिर दूधिया रोशनी से जगमग नजर आया, वहीं जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण बरसाना क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सजावट कराई गई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी ब्रजवासियों एवं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को राधाष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही।

एडीजी (आगरा जोन) एस.के. भगत और एसएसपी ग्राउंड जीरो पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। एडीजी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकुशल अपने गंतव्य को लौट सकें।

वहीं, डीआईजी (आगरा रेंज) शैलेश पांडेय ने बताया कि विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता कार्ययोजना तैयार की गई है। संदिग्धों, उचक्कों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मुख्य आयोजन के संपन्न होने के बाद भी आज दिनभर संपूर्ण ब्रजमंडल राधा नाम के संकीर्तन से गुंजायमान रहेगा और स्थान-स्थान पर विभिन्न बधाई गायन व भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जारी रहेगा।

बाइट। शैलेश पांडेय (डीआईजी, आगरा रेंज)

बाइट। एस.के. भगत (एडीजी, आगरा जोन)

बाइट। सी.पी. सिंह (जिलाधिकारी)

बाइट। महिला श्रद्धालु

मथुरा से संवाददाता बिजेंद्र की खास रिपोर्ट