September 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 18 सितंबर 26*नानौता पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 60 लाख की स्मैक बरामद*

सहारनपुर 18 सितंबर 26*नानौता पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 60 लाख की स्मैक बरामद*

सहारनपुर 18 सितंबर 26*नानौता पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 60 लाख की स्मैक बरामद*

नानौता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में नानौता पुलिस ने 01 शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

खास बात यह है कि बीते दिनों भी नानौता पुलिस ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद कर बड़ी कार्रवाई की थी। लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।