September 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुजफ्फरनगर किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुजफ्फरनगर किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुजफ्फरनगर किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26 आर्केड फार्म हाउस की जमीन को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल, विपिन बालियान ने लगाए गंभीर आरोप

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर। आर्केड फार्म हाउस की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप के बीच और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को फार्म हाउस के मालिक विपिन बालियान ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान और भाजपा नेत्री अलका शर्मा के साथ मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बसपा नेता सुशील शर्मा, उनके भाई अखिलेश शर्मा और बेटे हैप्पी पर गंभीर आरोप लगाए। विपिन बालियान ने दावा किया कि जमीन को लेकर एक परिवार के रूप में उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित लोगों को भू-माफिया बताते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग भी उठाई।
मीडिया के सामने विपिन बालियान ने आर्केड फार्म हाउस की जमीन को शत्रु संपत्ति बताए जाने के कथित दावे पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह दावा गलत है और उनके पास जमीन की स्थिति से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने वर्ष 2026 में लेखपाल की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट की प्रति भी मीडिया के सामने रखी और दावा किया कि रिपोर्ट से जमीन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होती है।
विपिन बालियान ने बताया कि बसपा नेता सुशील शर्मा के खिलाफ 40 लाख रुपये की धनराशि जमा कराकर पांच करोड़ रुपये का नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उनका आरोप है कि झूठे आरोपों और उनकी संपत्ति को लेकर सवाल उठाए जाने से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
[18/09, 18:21] Lokendra Mujaffarnagar Saharanpur: मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26 कचहरी में 500 रुपये को लेकर लात घुसे चले

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

जिला कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर रिश्ते के चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और कपड़े खींचकर मारपीट की। इस दौरान युवक के कपड़े तक फट गए। घटना से कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया गया कि युवक काफी समय से जिला कचहरी परिसर में चश्मे और धूप के चश्मे बेचने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे परिवार में रिश्ते के चाचा लगने वाला करीब 65 वर्षीय व्यक्ति कचहरी पहुंचा। युवक की नजर उस पर पड़ी तो उसने पहले दिए गए 500 रुपये वापस मांगे। इसके बाद कचहरी परिसर में दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। दोनों एक-दूसरे को पकड़कर खींचते रहे और लात-घूंसे बरसाते रहे। मारपीट के दौरान युवक के कपड़े फट गए। दोनों पक्षों की ओर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कचहरी में मौजूद लोगों और अधिवक्ताओं ने मामला समझा कर शांत करवाया