सुलतानपुर-17.09.2026**चाकू एवं लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना धम्मौर श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 0175/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/118(2) बीएनएस* से संबंधित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 16.09.2026 को वादी मुकदमा श्री विक्रम कोरी पुत्र राम दुलार कोरी, निवासी ग्राम कतकौली, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि रात्रि करीब 21:00 बजे अभियुक्त गोकुल प्रसाद द्वारा उसके पिता रामसेवक को बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पुत्र रवि एवं अभियुक्त की पुत्री नेहा के साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा चाकू एवं लाठी से मारपीट की गई। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर *मु0अ0सं0 0175/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/118(2) बीएनएस* बनाम गोकुल प्रसाद उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी-* आज दिनांक 17.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त *गोकुल प्रसाद पुत्र रामसेवक, निवासी ग्राम कतकौली, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 48 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद लाठी* बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*- गोकुल प्रसाद पुत्र रामसेवक, निवासी ग्राम कतकौली, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 48 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 301/2020, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
2. मु0अ0सं0 932/2014, धारा 354(A)/452/506 भा0द0वि0, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री अनिल अवस्थी
2. का0 रितेश कटियार
3. का0 अनुज तिवारी
More Stories
सहारनपुर 13 नवंबर 26*टैक्स में ब्याज की सौ प्रतिशत छूट लेने का आज अंतिम दिन, एक मुश्त समाधान योजना:
लखनऊ 13 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 13 नवंबर26,*6 महीने बाद रूस से लौटा पूर्णिया के लाल का पार्थिव शरीर, इवानोवो में लगी आग में हुई थी मौत – पिता के DNA से हुई पहचान