November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 26*दहेज के लिए पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप,

मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 26*दहेज के लिए पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप,

मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 26*दहेज के लिए पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप,

विवाहिता ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर।दहेज के लिए पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप, भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की कोशिश और जेवर लूटने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद भोपा पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विवाहिता की शादी 7 अप्रैल 2025 को भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुआं पट्टी निवासी आस मोहम्मद अंसारी के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी में उसके मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये का दान-दहेज और एक बुलेट मोटरसाइकिल दी थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने देने शुरू कर दिए और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर कथित रूप से उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। तहरीर में विवाहिता ने छेड़छाड़, जान से मारने की कोशिश तथा उसके जेवर लूटे जाने के भी आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने अपनी तहरीर में ससुर कासिम, फूफो हमीदा, ननद नाजमा, ताया ससुर खर्शीद, अली शेर, जावेद, शाहवेज, प्रवेज, फुरकान और इसराइल समेत कई लोगों को नामजद किया है। तहरीर में सभी आरोपियों के निवास स्थान भोकरहेड़ी और भोपा क्षेत्र के बताए गए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद भोपा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar