बांदा 15 सितंबर26*न्यायिक कार्यों में हिन्दी का सरल,स्पष्ट एवं प्रभावी प्रयोग आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका – जनपद न्यायाधीश*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-हिन्दी दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय, बाँदा में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान, समर्पण एवं न्यायिक तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हिन्दी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके हिन्दी भाषा के प्रति समर्पित भाव एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश, बाँदा श्रीमती अल्पना द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिन्दी के प्रति विशेष समर्पित भाव से कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में श्री रोआब आलम, श्री संतोष सविता, श्री इन्द्र देव सहित अन्य कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इनके द्वारा न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा हिन्दी भाषा के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए विशेष रूप से सराहना की गई।
इसके साथ ही हिन्दी में प्रभावी एवं उत्कृष्ट न्यायिक कार्य करने वाले न्यायिक अधिकारियों को भी माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि न्यायिक कार्यों में हिन्दी का सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी प्रयोग आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि जनसामान्य की भावनाओं और न्याय व्यवस्था के मध्य एक सशक्त सेतु है। न्यायालयीन कार्यों में सरल एवं सहज हिन्दी का प्रयोग न्याय को अधिक सुगम और जनोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में हिन्दी के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना को निरंतर बनाए रखते हुए न्यायिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प व्यक्त किया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *पत्रकार सुरक्षा पर उठे सवाल: प्रभात खबर के रिपोर्टर की पिटाई पर कब जागेगा विभाग?*
बांदा 15 सितंबर 26*अदालत में भूमि विवाद, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर! अब कमिश्नर ने कहा—कोर्ट के आदेश तक रोको निर्माण।*