September 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 15 सितंबर 26*मंडलायुक्त और पर्यावरण प्रहरी ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण*

बांदा 15 सितंबर 26*मंडलायुक्त और पर्यावरण प्रहरी ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण*

बांदा 15 सितंबर 26*मंडलायुक्त और पर्यावरण प्रहरी ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा, 15 सितम्बर 2026*चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा (भगवती मानव कल्याण संगठन) द्वारा जनपद बांदा में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया गया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय, बांदा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त जी ने गुलाबचंद कुशवाहा का किया सम्मान

*मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार जी ने कहा -*
“गुलाबचंद कुशवाहा जी जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जनपद में 5000 पौधे लगाकर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प शक्ति हो तो सब संभव है। यह कार्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित भविष्य देगा।”
*पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने अपील करते हुए कहा -*
“पेड़ ही जीवन है, पेड़ ही भविष्य है। भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना है। हमने 5000 पौधे बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर विगत 54 महीनों में सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं, लेकिन हमारा सपना है कि बांदा का हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। हम मण्डलायुक्त महोदय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारे पौधारोपण कार्यक्रम का सम्मान किया आओ, हम सब मिलकर बांदा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं।”

कार्यक्रम में एडवोकेट श्री गया प्रसाद कुशवाहा जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुनील सक्सेना जी, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री शिवविलास सोनी जी, एडवोकेट श्री आलोक कुशवाहा जी, श्री मनोज विश्वकर्मा जी, श्री बालचंद कुशवाहा जी, श्री पिंटू गुप्ता जी, श्री अंकित सोनी जी व कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया।

Taza Khabar