कानपुर27जून26*गल्ला मंडी दीनदयाल पुरम E-4 कॉलोनी से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदिया,
पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
कानपुर से यूपीआजतक रिपोर्ट: रेशमा बेगम
कानपुर के गल्ला मंडी दीनदयाल पुरम स्थित E-4 कॉलोनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस-ए-मोहम्मदिया का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। इस्लामिया कमेटी पंजतन हुसैनी के तत्वावधान में मोहम्मद नदीम की निगरानी में जुलूस का शुभारंभ हुआ।
जुलूस में हजारों की संख्या में विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। करीब 4 से 5 घंटे की यात्रा तय करते हुए जुलूस शांतिपूर्वक करबला पहुंचा। पूरे मार्ग में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस्लामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने E-4 कॉलोनी में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जगह-जगह फैली गंदगी और नालियों के बहते पानी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और नगर निगम से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
कैमरामैन: यूपीआजतक टीम
रिपोर्ट: रेशमा बेगम
यूपीआजतक, कानपुर
#Kanpur #Muharram2026 #JuloosEMohammadiya #UPAajTak #ReshmaBegum #KanpurNews #IslamiaCommittee #PanjtanHussaini #Muharram #BreakingNews #UttarPradeshNews

More Stories
कोलकाता16अगस्त26*पश्चिम बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत
कानपुर नगर16अगस्त26*कानपुर में 16 रुपये की सेल ने मचाई अफरा-तफरी
नई दिल्ली16अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*