लेह कश्मीर31जुलाई25*लेह में बड़ा हादसा: सेना के वाहन पर गिरा पत्थर, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 2 जवान शहीद, 3 अफसर घायल*
लेह में बुधवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हुई है। इसमें भारतीय सेना के एक वाहन पर बड़ा पत्थर गिर गया। इसके नीचे दबने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो जवान शहीद हो गए। वहीं दो मेजर रेंक के अफसर और एक कैप्टन घायल हो गए हैं। यह वाहन सेना के काफिले में शामिल था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।.
*कैसे हुआ हादसा?*
जानकारी के अनुसार, गलवान के चारबाग इलाके में यह हादसा हुआ है। सेना के वाहन पर पत्थर गिरने से हादसा हुआ है। सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश जा रहा था। तभी एक सैन्य वाहन पत्थर की चपेट में आ गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शहीदों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प