बसहारनपुर 11अप्रैल25*बिहारीगढ़ सहारनपुर जनपद के दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई
जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई।
कार में सवार यात्रियों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
आग इतनी भयावह थी कि कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई।
इस हादसे के कारण हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा।
फायर स्टेशन सहारनपुर को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह हादसा दून कॉलेज के पास हुआ, जहां आए दिन ट्रैफिक और तेज रफ्तार का खतरा बना रहता है।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,