हल्द्वानी26मई24*पेड़ से लटका मिला नर गुलदार का शव।
खटीमा वन विभाग के एसडीओ सचिता वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुरई रेंज के अंतर्गत सरपुड़ा कंपार्टमेंट नंबर 14 में बीसलपुर ब्रांच की कैनाल नहर में एक गुलदार का शव पेड की शाखा में लटका हुआ है।
जिस पर सूचना पर बन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलजार के शव को पानी से बाहर निकाला गया। और एक एनजीओ की उपस्थिति में, डॉक्टर के पैनल की उपस्थिति में गुलदार का पोस्टमार्टम कराया गया।गुलदार नर है और उसके किसी भी अंग में चोट नहीं है बाकी मृत्यु के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।दरअसल कुछ महीनो से खटीमा उप प्रभाग के अंतर्गत वन्य जीवो की लगातार मृत्यु हो रही है पर वन विभाग इस पर रोकथाम की उचित कार्रवाई अमल में नहीं ला पा रहा है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार