हरदोई29नवम्बर24*सड़क निर्माण घोटाले में मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई
हरदोई के सड़क निर्माण घोटाले में एक एसई, दो एक्सईएन समेत 16 अभियंता सस्पेंड,हरदोई में चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए। लैब में इन नमूनों की जांच कराई गई तो ये सभी नमूने फेल हो गए,तारकोल की मात्रा कम मिली,गिट्टी समेत अन्य सामग्री भी मानक से कम मिली
अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार व शरद कुमार मिश्रा को सस्पेंड इन्हीं मामलों में 8 अवर अभियंता मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है सभी निलंबित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं,विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिन नौ अन्य जिलों में सड़कों की जांच कराई गयी है उनके भी नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।
रिपोर्ट आने पर वहां भी कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें