हरदोई16मई24*रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव देख कर मचा हड़कंप, कोतवाली देहात के सेवा गांव के पास है रेलवे ट्रैक*।
#हरदोई। घर से निकले अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख कर हड़कंप मच गया। दोपहर के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला,उसी दिन शाम को उसका शव देखा गया। घरवालों का कहना है कि अधेड़ अक्सर बगैर बताए घर से निकल जाता था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया है कि हरियावां थाने के गौरा खेड़ा निवासी 50 वर्षीय रामरतन पुत्र बसंत बुधवार की दोपहर को घर से निकला था,उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसी दिन शाम को कोतवाली देहात के सेवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव पड़ा होने की खबर सुन कर रामरतन को ढूंढ रहे उसके घर वाले वहां पहुंचे।
जिन्होंने रामरतन के रूप में उसकी शिनाख्त की। रामरतन के परिवार में उसकी पत्नी रामरती के अलावा दो बेटे खुशीराम,राकेश और दो बेटियां है। घर वालों का कहना है कि रामरतन अक्सर बगैर बताए कहीं चला जाता था। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*