हरदोई 9 मार्च 26*सड़क दुर्घटना में घायल बर्तन व्यापारी की इलाज के दौरान मौत
पिहानी कस्बे के बर्तन व्यापारी अभय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय उमेश गुप्ता होली के दूसरे दिन अपनी पत्नी खुशी का इलाज करने के लिए सीएनजी ऑटो से हरदोई जा रहे थे। पिहानी से चलकर ऑटो जैसे ही भूरा टीकुर के निकट पहुंचा ही था कि आटो अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। ऑटो के पेड़ से टकराने के कारण अभय गुप्ता के सर पर गंभीर चोटें आई थी। साथ में पत्नी खुशी भी घायल हो गई थी। हरदोई इलाज के दौरान डॉक्टरो ने अभय गुप्ता की हालत चिंताजनक देखते हुए लखनऊ रेफर किया। जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ते हुए अभय गुप्ता की रविवार आज मौत हो गई। पत्नी खुशी का स्वास्थ्य ठीक है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पिता उमेश की मौत करोना काल में हो चुकी है। अपने परिवार का इकलौता अभय चिराग था। दिनेश लोहिया, वीरेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता रमेश गुप्ता व अन्य इस दुखद घटना से लोग आघात है।

More Stories
प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..