हरदोई 29दिसम्बर 25*हर्रैया शारदा नहर के पास ट्रकों की आवाजाही नियंत्रित, पिहानी कस्बे में जाम से मिलेगी राहत
हरदोई*पिहानी कस्बे में सबसे अधिक यातायात जाम की स्थिति बने रहने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हर्रैया शारदा नहर के पास गन्ना लदे ट्रकों की आवाजाही को नियंत्रित करने की व्यवस्था लागू की गई है। पिहानी क्षेत्र से होकर हरियावां गन्ना मिल जाने वाले ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण कस्बे में घंटों जाम लगा रहता था, जिससे आमजन, व्यापारियों, एम्बुलेंस और स्कूल वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।कोतवाली पिहानी प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल द्वारा हरियावां मिल के कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ट्रकों को एक साथ अधिक संख्या में न छोड़ा जाए और उन्हें हर्रैया शारदा नहर के पास रोककर एक या दो की संख्या में क्रमबद्ध तरीके से छोड़ा जाए। निर्णय के अनुपालन में मिल प्रबंधन ने अपने सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं, जो ट्रकों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने से पिहानी कस्बे में जाम की स्थिति पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*