हरदोई 25 मार्च* नशे की हालत मे सूखी शारदा नहर में गिरा युवक, मौत।
रिपोर्ट – अनिल गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
हरदोई 25 मार्च* परिवारिक जनों व पुलिस ने हत्या को सिरे से नकारा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई।
कोतवाली क्षेत्र के हरैया शारदा नहर पुल से बृहस्पतिवार की रात नशे की हालत में आशीष कुमार मिश्रा पुत्र रामदत्त मिश्रा गिरने से मृत्यु हो गई। इस समय शारदा नहर में जल प्रवाह बंद है। पेट्रोल पंप व आने जाने वाले राहगीरों ने बृहस्पतिवार की रात को आशीष कुमार मिश्रा को नशे में धुत देखा था। नशे में होने के कारण आशीष कुमार हरैया पुल से मुंह के बल नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जंगली जानवर उसके हाथ और बगल का मांस भी खा गए। जिसके कारण उसका खून भी आस पास पड़ा हुआ मिला। बताते चलें कि आशीष कुमार मिश्रा नशे का आदी था। प्रतिदिन वह शराब पीता था। शराब के कारण ही उसने एक बीघा खेत रघुवंशी निवासी हरैया को बेच दिया था। मृतक के पिता राम दत्त मिश्रा ने आरोप लगाया है कि रघुवंशी ने अभी खेत का आधा पैसा नहीं दिया है ।आशीष कुमार मिश्रा रघुवंशी के पास शेष बकाया पैसा लेने गया था।रघुवंशी ने अभी भी पैसा नहीं दिया है। मृतक आशीष कुमार मिश्रा की एक बेटी है। मौत की खबर सुन उसकी पत्नी पुष्पा का बुरा हाल है। सूचना पर तत्काल पहुंचे कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी धर्मेंद्र सिंह चंदेल राज कपूर आदि लोगों ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*