हरदोई में डेढ़ करोड़ की चोरी का खेल! अब महिला से मिले 13 लाख 71 हजार,पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप…
हरदोई में रेलवेगंज के व्यापारी पंकज अग्रवाल के घर और परचून की थोक दुकान से हुई बड़ी चोरी के मामले में हरदोई पुलिस ने एक और बड़ी बरामदगी की है। कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम ने मामले में प्रकाश में आई नीता पत्नी परम किशोर निवासी बर्राडाल, थाना सुरसा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 13 लाख 71 हजार 500 रुपये की चोरी की नगदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक 16/17 जुलाई की रात व्यापारी के घर से नगदी चोरी की गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने कुलदीप, दिव्यांशु और शोभित समेत कई लोगों की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को 14 आरोपियों से 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये तथा 11 अगस्त को तीन आरोपियों से 6 लाख 62 हजार 300 रुपये बरामद किए गए थे। अब नीता से मिली रकम के बाद चोरी की घटना में बरामद कुल नगदी 1 करोड़ 49 लाख 33 हजार 110 रुपये पहुंच गई है। इसके अलावा 2.50 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
इतना ही नहीं, पुलिस ने चोरी के रुपयों से खरीदी गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यानी चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा पुलिस के हाथ लग चुका है, लेकिन मामले की पूरी तस्वीर अभी बाकी है। पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम को किस-किस के बीच बांटा गया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था। महिला की गिरफ्तारी और 13.71 लाख की बरामदगी ने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

More Stories
मथुरा 1 सितंबर 26* मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण)के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
बांदा1 सितंबर26*बिसंडा ब्लॉक के चौसड़ गांव में जलभराव से हाहाकार*
मुजफ्फरनगर 1 सितम्बर 26*युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक की हुई पहचान*