*बांदा ब्रेकिंग न्यूज*
*बांदा1 सितंबर26*बिसंडा ब्लॉक के चौसड़ गांव में जलभराव से हाहाकार*
*गरेरी तालाब के पास नाला जाम, घरों में घुसा बरसाती पानी, दबंगों पर कब्जे का आरोप*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*।-जनपद के बिसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चौसड़ में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
गरेरी तालाब के बगल से निकले नाले के जाम होने से बरसात और नाले का पानी ग्रामीणों के घरों और आम रास्तों में घुस गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले *4 दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में भर गया है। पूरे गांव की गलियों में घुटने भर पानी भरा है। लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई* है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
साथ ही कुछ *दबंग लोगों ने नाले पर कब्जा कर उसे बंद कर दिया है, जिससे पानी आगे नहीं निकल पा रहा है और वापस गांव की तरफ लौट रहा है।
घरों में पानी घुसने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान खराब हो रहा है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल नाले की सफाई कराकर अवैध कब्जा हटवाया जाए*और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके।

More Stories
मथुरा 1 सितंबर 26 जन्माष्टमी का विश्व प्रसिद्ध त्योहार को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
मथुरा 1 सितंबर 26* मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण)के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
मुजफ्फरनगर 1 सितम्बर 26*युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक की हुई पहचान*