September 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 1 सितम्बर 26*युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक की हुई पहचान*

मुजफ्फरनगर 1 सितम्बर 26*युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक की हुई पहचान*

मुजफ्फरनगर 1 सितम्बर 26*युवक का शव मिलने से हड़कंप, मृतक की हुई पहचान*

मुजफ्फरनगर से लोकेन्द्र गौतम की रिपोर्ट यूपीआजतक 

*मुजफ्फरनगर:* जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में गांव के रास्ते पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने रास्ते पर युवक को पड़ा देखा। युवक को इस हालत में देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जानकारी में मृतक की पहचान इरशाद के रूप में हुई है।

बताया गया है कि इरशाद की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष थी और वह शेरपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता का नाम यूसुफ मलिक बताया गया है। परिजनों के मुताबिक इरशाद के आठ बच्चे हैं।

गांव के रास्ते पर शव मिलने की खबर से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Taza Khabar