April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*

सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*

सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*

सुलतानपुर-देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम का पुरवा गांव के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे सरयू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रामनगर बनकट गांव निवासी भोला के रूप में हुई है। घटना के समय भोला अपने एक साथी के साथ रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था।

सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साथी से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ होगी।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है!

Taza Khabar