August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर14अगस्त26* पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़: 02 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल, 

सुल्तानपुर14अगस्त26* पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़: 02 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल, 

सुल्तानपुर14अगस्त26* पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़: 02 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल, 

सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक

सुल्तानपुर*” *आज दिनांक 14 अगस्त, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गैंग माल की डिलीवरी के लिए कहीं जाने वाला है। जिस पर पुलिस द्वारा सहजनपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की गई। सुबह करीब 4:30 बजे दो कार—एक बलेनो (Baleno) व एक वरना (Verna) कार आती दिखाई दी, जिसको पुलिस ने रोका व टोका। उन लोगों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करना चालू कर दिया। जिस पर पुलिस ने संयमित होकर आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए—जिनके नाम खुर्शीद आलम (निवासी जैतपुर, जनपद बलरामपुर) और दूसरा प्रशांत सिंह (थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर) हैं। दोनों के कब्जे से तमंचे, खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। तथा उनके तीन साथी—रोहित तिवारी, अंकुर प्रजापति व रामबाबू भी पकड़े गए हैं, जिनके कब्जे से दोनों गाड़ियों से करीब 1 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पाउडर बरामद हुआ है। पूछने पर बताया कि यह पदार्थ मॉर्फिन (Morphine) है। पूछने पर यह भी बताया कि इसको हम लोग ओडिशा से तस्करी करके लाते हैं तथा यूपी के कई जनपदों में कई रास्तों से जाकर इसको डिलीवर करते हैं। उसी कार्य के लिए यह लोग आज जा रहे थे। दोनों घायल बदमाशों को अखंडनगर CHC लाकर उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, विधिक कार्रवाई प्रचलित है। और इस मादक पदार्थ की मार्केट वैल्यू करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।” के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय श्री विनय कुमार द्वारा दी गयी बाइटः-*

Taza Khabar