August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चमोली14अगस्त26*उत्तराखंड- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है.

चमोली14अगस्त26*उत्तराखंड- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है.

चमोली14अगस्त26*उत्तराखंड- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है.

22 में से 3 मजदूर अभी भी लापता है. NDRF, SDRF और ITBP की टीमें मजदूरों की तलाश में जुटी है.

संवाददाता संतोष बिष्ट की रिपोर्ट यूपीआजतक

चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर हाट सियासैंण इलाके में विष्णगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना का निर्माण जारी है. यहां THDC-NTPC ने 444 मेगावाट की परियोजना में 3.5 किमी लंबी सुरंग तैयार की है. प्रोजेक्ट का काम 70% तक हो चुका है.

सुरंग के मुहाने से करीब 1.8 किमी भीतर कल जब मजदूर पहली शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी भारी भूस्खलन हुआ. यहां कैविटी की पैकिंग के बाद ग्राउटिंग का काम जारी था. तेज धमाका हुआ और केविटी के साथ पानी और भारी मलबा सुरंग में भरने लगा.

कैविटी भरने में टनों सरिया और सीमेंट का इस्तैमाल होता है. धमाके के साथ कैविटी गिरी और सुरंग मलबे से भर गयी. सभी घायल अस्पताल में भर्ती कराये गये है, उनमें से कई की हालत गंभीर है.

रेस्क्यू में जुटे 6 जवान सुरक्षित है.

Taza Khabar