सहारनपुर25अक्टूबर25*सुंदरपुर क्षेत्र में हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटा वन विभाग*
*🔶बिहारीगढ़ (सहारनपुर) 25 अक्टूबर*
क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने देसराज कांबोज के खेत के पास हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि प्राथमिक अनुमान विद्युत करंट से मौत का लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*