सहारनपुर19दिसम्बर 25*शीतलहर से गौवंश को बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट, उप ज़िलाधिकारी ने किया गौशालाओं का औचक निरीक्षण….*
सहारनपुर। ज़िलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने ग्राम गडौला और ढाला माजरा स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्दी और शीतलहर से गौवंश के बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि ठंड से बचाव के लिए टीनशेड को पर्दों से ढका जाए और गौवंश के लिए ‘कैटल कोट’ (झूल) की व्यवस्था की जाए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को बीमार पशुओं के तत्काल उपचार और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही, गौशाला परिसर में अलाव जलाने, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भीषण ठंड में गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

More Stories
कानपुर नगर14अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा बाइक यात्रा
चमोली14अगस्त26*उत्तराखंड- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है.
सुल्तानपुर14अगस्त26* पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़: 02 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल,