सहारनपुर05मई25शहीद अनुज कुमार सैनी की प्रतिमा होगी स्थापित*
*—सैनी महापंचायत संगठन के पत्र पर उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश।*
*बेहट;* सैनी महापंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र प्रेषित कर सीमा सुरक्षा बल के वीर शहीद अनुज कुमार सैनी निवासी ग्राम सैदपुरा की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि आवंटित करने की मांग की गई थी। जिस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जिलाधिकारी सहारनपुर को आवश्यक निर्देश के साथ पत्र प्रेषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी जी के निर्देश अनुसार सैनी महापंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रेषित किए गए पत्र में बताया गया था कि अनुज कुमार सैनी पुत्र चंद्र किरण निवासी गांव सैदपुरा, पोस्ट सरसावा, जनपद सहारनपुर सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। जो 4 अक्टूबर 2020 को बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी में घायल होने के बाद वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जो कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान है। इसलिए क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सैनी महापंचायत संगठन शहीद अनुज कुमार सैनी की प्रतिमा स्थापना करना चाहती है जिसके लिए भूमि आवंटित की जानी जरूरी है। उपमुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में शहीद की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग की गई। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा महापंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर बताया गया कि इस संदर्भ में उनके द्वारा जिला अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए पत्र जारी कर दिया गया है। सैनी महापंचायत संगठन के
प्रदेश महासचिव सुखदेव सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, प्रदेश सचिव सुबोध सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीरज सैनी, जिला मंत्री सचिन सैनी, जिला महामंत्री संदीप सैनी, कोषाध्यक्ष शुभम सैनी, जिला सचिव दीपक सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश सैनी, द्वारा उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया है। जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी ने बताया कि भूमि आवंटित होते ही वीर शहीद अनुज कुमार सैनी की प्रतिमा स्थापित कर दी जाए

More Stories
मथुरा 3 दिसंबर 25*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा छेडखानी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद ।*
वाराणसी 3दिसम्बर 25*ई-रिक्शा छोड़ने के लिए 3000 रुपये मांगने के आरोप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर,
लखनऊ 3दिसम्बर 25*रोशन हुआ उत्तर प्रदेश : सौर ऊर्जा में योगी सरकार की ऐतिहासिक छलांग*