*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,
कानपुर नगर *शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर, अवैध कब्जों पर बुल्डोजर कार्यवाही करने वाली शहर की महापौर, अब उनके पुत्र बंटी पांडेय का भी नाम अन्य कब्जाधारियों के साथ हुआ उजागर*
*नुज़ूल ज़मीन कब्ज़ा मामले में महापौर पुत्र समेत कई पर मुक़दमा दर्ज*
*अवैध कब्ज़ों को लेकर प्रशासन द्वारा एक बार फिर बड़ी कार्रवाई का मामला उजागर। नगर निगम के बागी पार्षदों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में सिविल लाइंस स्थित पुलिस आयुक्त आवास के पीछे नुज़ूल भूमि पर कथित कब्ज़े का मामला उजागर हुआ*।
*जांच रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट के आदेश से महापौर पुत्र बंटी पांडेय सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मुक़दमा हुआ दर्ज।बताया जा रहा है कि बागी पार्षदों ने लंबे समय से इस भूमि पर अवैध कब्ज़े की शिकायत प्रशासन से की थी*।
*मामले से संबंधित अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की, जिसमें नुज़ूल भूमि पर अतिक्रमण की हुई है पुष्टि। इसके बाद विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया हुई तेज*।
*शहर में अवैध कब्ज़ों पर बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर चर्चित महापौर पुत्र के साथ अन्य के नाम हुए उजागर। तो वहीं अब राजनीतिक हलकों में मच गई हलचल। अब जनता की निगाहें प्रशासन की आगे की न्याययिक कार्रवाई पर टिकी।*

More Stories
पूर्णियां बिहार 17 अप्रैल 26 PK का सम्राट चौधरी पर Front Attack : ‘डिग्री Fake, जन्म की तारीख तक पता नहीं…
मथुरा 17 अप्रैल 26* -मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण) *
पूर्णिया बिहार 17 अप्रैल 2026 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में Police Sabha: SP स्वीटी सहरावत ने सुनी नवनियुक्त सिपाहियों की समस्या,