*यूपी 05मई25में अचानक मौसम बदला, गाजीपुर में ओले गिरेः आंधी में कई पेड़ उखड़े; वाराणसी-जौनपुर समेत 10 शहरों में तेज बारिश…*
*यूपी* में रविवार शाम मौसम अचानक फिर बदल गया। वाराणसी-जौनपुर समेत 10 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। कई जगह तेज आंधी चली। गाजीपुर में ओले गिरे। आंधी के साथ इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। हापुड़ में दिन में अंधेरा छा गया, फिर जमकर बारिश हुई। सोनभद्र और बहराइच में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बलरामपुर में धूलभरी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने आज 58 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया। बिजली गिरने की भी संभावना है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*