दिल्ली 05मई25पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
*दिल्ली* की पूर्वी जिला पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। ये महिलाएं बिना वैलिड डॉक्यूमेंट्स के दिल्ली में रह रही थीं। मंडावली पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर एक महिला को पकड़ा गया। महिला से पूछताछ के बाद पहाड़गंज इलाके से 5 महिलाओं को पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इन सभी को ओवरसीज रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की मदद से देश से बाहर भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
पंजाब1जुलाई26*बाजार नं. 12 के दुकानदारों से एसएसपी ने की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
बांदा1जुलाई26*बांदा 1 जुलाई 26*पुरानी रंजिश को चलते दबंगों ने बाइक सवार महिला को मारी गोली**,