सहारनपुर02मार्च2024*थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित की 2 और जिलाबदर अपराधियों पर बडी कार्रवाई*
*➡️थाना मण्डी क्षेत्र निवासी नौशाद एवम आशू पर पुलिस टीमो की यूपी गुंडा एक्ट में हुई जिलाबदर की जबरदस्त कार्रवाई*
*➡️अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एवम राजस्व के दिशा निर्देश पर थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित की पुलिस टीमो द्वारा दोनों बदमाशों व उनके परिजनों से नोटिस तामील करा,छोड़ा सहारनपुर की सीमा से बाहर*
*➡️इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की सभी को सख्त हिदायत,जिलाबदर अभियुक्तों को पनाह देने वाले मौहल्ला वासियों पर होगी सख्त कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा के मध्यनजर कानून एवम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाबदर बदमाशों पर जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद बड़े स्तर पर जिला बदर की जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है।और यही नहीं जिलाबदर अपराधियों को सख्त हिदायत के साथ दूसरे जिलों की सीमा में छोड़ा जा रहा है।आज थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित की पुलिस टीमों उपनिरीक्षक अतुल कुमार एवम सुनील कुमार वर्मा ने हेड कांस्टेबल सोनू व कपिल कुमार के साथ अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एव राजस्व के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा एक्ट मे 6 माह के लिए जिला बदर किए गए अभियुक्त नौशाद पुत्र मुस्ताक व आशू पुत्र शहजाद दोनों ही निवासी सोहेला कालोनी,पुराना कलसिया रोड के घर पहुंचकर अभियुक्त नौशाद व अभियुक्त आशू के परिजनो से नोटिस तामील कराकर अभियुक्त नौशाद को जनपद सहारनपुर की सीमा से बाहर छोड़ा गया एवम दूसरा अभियुक्त आशू जो पहले से ही बाहर है,के परिजनों से नोटिस तामील कराकर सख्त हिदायत दी गई ,उसके बाद पुलिस टीमों द्वारा सभी मौहल्ला वासियों एवम रिस्तदारो को सख्त हिदायत दी गई,कि जिलाबदर अभियुक्त नौशाद तथा आशू को पनाह देने वालों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश