भागलपुर28अप्रैल26*306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिग पकड़ा गया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस को 26 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह रेलवे ढाला के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम जब मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति एक विधि-विरुद्ध बालक है, जिसे तत्काल निरुद्ध कर लिया गया।पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इस छापेमारी दल में बबरगंज थाना की थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी, पुअनि अनीशा राज, सिपाही पिंटू चौधरी और महिला सिपाही प्रियंका कुमारी शामिल थीं। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*