वाराणसी5अगस्त24*वाराणसी विकास प्राधिकरण*
वाराणसी से बबलू चौरसिया की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
अंकुर सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह को वाराणसी विकास प्राधिकरण में आउटसोर्सिंग के आधार पर एसोसिएट इन्जीनियर (प्लानिंग) के पद कार्यरत हैं जोन-5 में इनके द्वारा प्रायः कार्यालय में उपस्थित न होने कार्यालय अवधि के पूर्व ही चले जाने तथा उचित माध्यम से बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित रहने सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन न किये जाने तथा कार्य में लापरवाही पर जोनल अधिकारी,जोन-5 द्वारा स्पष्टीकरण निर्गत किया गया, जिसका अंकुर सिंह द्वारा उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया माह-अप्रैल, 2024 में जोन-5 से प्राप्त उपस्थिति प्रमाण पत्र के अनुसार अंकुर सिंह 03 दिन अनुपस्थित पाये गये अनुपस्थिति के दिवसों को छोड़कर उन्हें शेष उपस्थिति के दिवसों का भुगतान कर दिया गया जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के क्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सचिव महोदय के कार्यालय पत्र सं0- 14/वि0प्रा0/ सचिव/2024-25 दिनांक 30.04.2024 द्वारा 08 विधानसभाओं से सम्बन्धित मानचित्र व संकलित मानचित्र के साथ-साथ अन्य बिन्दुओं पर मानचित्र तैयार कराकर उपलब्ध कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अंकुर सिंह द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया और न ही सचिव महोदय के कार्यालय से सम्पर्क किया गया उक्त कृत्य के बाबत उनके जोन में सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह जोन में भी अपने पदीय दायित्वों एवं विभागीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरती गयी थी अतः उक्त हेतु अंकुर सिंह को कारण बताओ नोटिस पत्रांक- 18/वि0प्रा0/सचिव/2024-25 दिनांक 04.05.2024 निर्गत किया गया; परन्तु अंकुर सिंह द्वारा निर्धारित 03 दिवस के पश्चात् भी कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त से परिलक्षित होता है कि अंकुर सिंह द्वारा अनुशासहीनता बरती जा रही है विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने,पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन न करने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के दृष्टिगत माह-मई, 2024 से इनका वेतन बाधित करते हुये कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया; परन्तु अंकुर सिंह द्वारा निर्धारित 03 दिवस के पश्चात् भी कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया साथ ही बायोमैट्रिक रिपोर्ट के अवलोकन से प्राप्त हुआ कि अंकुर सिंह मई, 2024 में 11 दिन, जून, 2024 में 20 दिन एवं जुलाई, 2024 में पूर्ण रूप से अनुपस्थित पाये गये आज 05.08.2024 को अंकुर सिंह पूर्वाह्न 11ः00 बजे प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होकर अपने रूके हुये वेतन की माँग करने लगे जब उनसे कहा गया कि आप द्वारा रूके हुये वेतन की अवधि में अपनी अनुपस्थिति आदि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया है इसलिये आपका वेतन निर्माण अनुभाग के स्तर से आहरण किये जाने हेतु संस्तुति नहीं की गयी तो अंकुर सिंह प्राधिकरण के भू-तल की गैलरी में जोर-जोर से चिल्लाने लगे और कहने लगे कि यदि उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे आत्मदाह कर लेंगे ऐसी स्थिति में वहाँ उपस्थित उपाध्यक्ष अधोहस्ताक्षरी स्तर एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जब अंकुर सिंह को पुनः वस्तु स्थिति से भली-भाँति अवगत कराया गया तो वह सहमत होते हुये शान्ति पूर्वक प्राधिकरण परिसर से बाहर चले गये; परन्तु पुनः लगभग आधे घण्टे बाद अंकुर सिंह एक बोतल में कोई ज्वलनशील पदार्थ (जो पेट्रोल, डीजल आदि हो सकता है) को लेकर पुनः प्राधिकरण परिसर में प्रवेश किये और मुख्य द्वार पर ही अपने ऊपर उक्त ज्वलनशील पदार्थ को डालकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे उनके इस कृत्य को देखकर प्राधिकरण परिसर में उपस्थित कर्मचारी दौड़कर उनके पास गये और उनके हाथ से ज्वलनशील पदार्थ का बोतल छीनकर उन्हें रोकने का सफल प्रयास किया गया तत्पश्चात् उनके यह कहने पर कि उनके आँख में जलन हो रही है कर्मचारियों द्वारा पानी से आँखों को धोने के पश्चात् साफ किया गया तत्पश्चात् अंकुर सिंह का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया!

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*