वाराणसी10जून24*श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के समक्ष नमामि गंगे ने किया श्रमदान।
कचड़े में ज्यादातर मिली प्लास्टिक की खाली बोतलें, पर्यटकों से स्वच्छता बनाए रखने की मार्मिक अपील।
10 दिवसीय स्वच्छता अभियान के चौथे दिन गंगा द्वार पर सफाई।
वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी*गंगा दशहरा के पूर्व काशी के घाटों पर नमामि गंगे की ओर से 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम में सोमवार के दिन देवाधिदेव महादेव के प्रांगण श्री काशी विश्वनाथ धाम गंगा द्वार के समक्ष सफाई की गई।जल शक्ति मंत्रालय से संबद्ध नमामि गंगे गंगा विचार मंच की महानगर इकाई के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने श्रमदान किया।कचड़े में बहुतायत मात्रा में प्लास्टिक की खाली बोतलें मिली।जो श्रद्धालुओं द्वारा पानी पीने के बाद यहां वहां कही भी फेंक दी जाती है।टीम ने सोशल मिडिया पर वीडियो संदेश के माध्यम से गंगा किनारे आने वाले श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाएं रखने मार्मिक अपील की है।श्रमदान के दौरान जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, शिवांगी पांडेय रहीं।मंगलवार को सिंधिया घाट पर सुबह 6:30 बजे अभियान चलाया जाएगा।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*